चंद्रग्रहण: सुबह 8:18 मिनट पर लगेगा सूतक, 152 साल बाद दिखेगा ब्लू मून

31 जनवरी को चंद्रग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक 31 जनवरी को सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, ग्रहण का स्पर्श चंद्रोदय के समय 5 बजकर 18 मिनट शाम को होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण 6 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा। चंद्र ग्रहण का मध्य काल 6 बजकर 50 मिनट पर होगा और ग्रहण का समाप्त 7 बजकर 37 मिनट पर होगा। ग्रहण का मोक्ष 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। 

देश के पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के तुरंत बाद देखने को मिलेगा। इस बार चंद्रग्रहण कई मायनों में खास है। इस दिन चांद के तीन रंग नजर आएंगे। ये मौका 35 साल बाद बन रहा है। सूपर मून, ब्लू मून और ब्लड मूल तीन रूपों के चांद के दीदार हो सकेंगे। ऐसी दुर्लभ घटना एशिया में 30 दिसंबर 1982 को हुई थी। 

31 जनवरी के बाद भारत में 27 जुलाई को चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। लेकिन वह ब्लू मून या सूपर मून की तरह नहीं होगा। एक अन्य दावे के मुताबिक पिछले 152 वर्षो में यह पहली घटना होगी, जब एक महीने में दो बार पूरा चांद निकला होगा। एक महीने में दो बार पूरा चांद निकलने को ब्लू मून कहा जाता है। 

ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान


ग्रहण के समय अशुभ राशि वालों, रोगी एवं गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। 

इस दौरान ईश्वर आराधना, मंत्र जाप, संकीर्तन आदि करने से लाभ मिलता है। 

पर्व काल के दौरान भोजन करना, भोजन पकाना, सोना नहीं चाहिए। 

ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं, पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, 
पानी, आदि में कुश या तुलसी डाल देनी चाहिए। इससे ये खाद्य पदार्थ दूषित नहीं होते हैं। 

इस दौरान सब्जी काटना, सीना-पिरोना आदि से बचना चाहिए।
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment