Maha Shivratri 2018 : रात 4 पहर में होगी पूजा, जानें मुहूर्त

महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और श्रद्धा से मनाया जाता है। जानें 2018 में महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी। 

भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि आस्था और उल्लास से मनाया जाता है। वर्ष 2018 में महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिवत साधना करने से विशेष सिद्धियां प्राप्त की जा सकती है। 

महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि को दिव्य शिवज्योति प्रकट हुई थी। इसलिए यह पर्व मनाया जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। सभी शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर तो भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगती है। 

इस द‍िन श‍िवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। गाजर, मोगरी, बोर, धतूरा आदि चढ़ाया जाता है। ये भी माना जाता है कि अव‍िवाह‍ित कन्‍याएं अगर महाशिवरात्रि का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करें तो उनके व‍िवाह में आने वाली तमाम अड़चनें दूर हो जाती हैं और उनको सुयोग्‍य वर मिलता है। 


महाशिवरात्रि का मुहूर्त 


महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी 2018 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि की पूजा 13 फरवरी की आधी रात से शुरू होकर 14 फरवरी तक की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, शिवरात्रि निशिता काल पूजा का मुहूर्त 51 मिनट का है। निशिता पूजा रात 12:09 बजे से रात 1:01 बजे तक की जा सकती है।  

14 फरवरी को महाशिवरात्रि का पारण होगा। पारण का समय सुबह 07:04 से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा।


रात्रि के समय भगवान शिव का पूजन एक से चार बार की जाती है। जिसका समय इस प्रकार है-

रात के पहले प्रहर की पूजा का समय : शाम 6:05 से 9:20 तक
रात के दूसरे प्रहर की पूजा का समय : रात 9:20 से 00:35 तक
रात के तीसरे प्रहर की पूजा का समय : रात 00:35 से 03:49 तक
रात के चौथे प्रहर की पूजा का समय : रात 3:49 से सुबह 7:04 तक



धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News And Article के लिए आएं Tejas India पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment