इस प्राचीन शिव मंदिर की खासियत जान कर रह जाएंगे हैरान

मालेश्वर महादेव मंदिर पिंकसिटी जयपुर में सामोद के पास स्थित महार कलां में स्थित है। इस प्राचीन शिव मंदिर की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे।   


मालेश्वर महादेव मंदिर

जयपुर से करीब 35 किमी दूर स्थित है चौमूं। इस कस्बे से आठ-दस किमी. आगे आता है सामोद। सामोद के महल काफी फेमस है और इसी इलाके में जयपुर-अजीतगढ़ रोड़ पर स्थित है महार कलां गांव। इस गांव के बस स्टैण्ड से करीब से करीब एक किमी दूरी पर यह प्रसिद्ध मंदिर है। 

यहां अरावली की वादियों में स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। प्रकृति की गोद में स्थित यह स्थान काफी रमणीक है। बारिश के दौरा यहां आसपास पहाड़ियों से झरने बहने लगते है। यहां पर एक कुंड और कहा जाता है कि इसका पानी कभी खत्म नहीं होता। आसपास प्राचीन खंडर है जो इस स्थान के प्राचीन होने का दावा करते है। 

यह स्थान पिंकसिटी जयपुर में प्रमुख पिकनिक स्पॉट भी है। बारिश में यहां पिकनिक, गोठ आदि के आयोजन होते है। इस मंदिर के आसपास चार प्राकृतिक कुण्ड भी हैं, जिनमें पानी कभी खाली नहीं होते हैं। ये कुण्ड मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों, जलाभिषेक और सवामणी आदि करने वालों के लिए प्रमुख जलस्रोत हैं। 


सूर्य के अनुसार झुकता है शिवलिंग  


महार कलां स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर में स्थित शिवलिंग देश भर में अनूठा है। दावा किया जाता है कि यह शिवलिंग हर छह माह में सूर्य की दिशा के अनुसार झुकता है। सूर्यदेव वर्ष में छह माह में उत्तरायण और छह महीने दक्षिणायन होते हे। 

उसी तरह यह शिवलिंग भी सूर्य की दिशा में झुक जाता है। बताया जाता है कि वर्तमान में महार कलां गांव पौराणिक काल में महाबली राजा सहस्रबाहु की माहिषमति नगरी हुआ करती थी। इसी करण इस मंदिर का नाम मालेश्वर महादेव मंदिर पड़ा। विक्रम संवत 1101 काल के इस मंदिर में स्वयंभूलिंग विराजमान है। 

मुगल काल में इस मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय यहां तोड़ी गई शेष शैया पर लक्ष्मी जी के साथ विराजमान भगवान विष्णु की खण्डित मूर्ति आज भी मौजूद है। कालांतर मेंं मंदिर का जीर्णोद्धार कर इस पर गुंबद व शिखर का निर्माण करवाया गया।




तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment