सूर्य के सामने बोलें बस ये 21 नाम और फिर देखें चमत्कार

सूर्य देव ग्रहों के राजा है। कुंडली में ग्रहों के दोष को दूर करने के लिए ज्योतिषी सूर्य को प्रसन्न करने के कई उपाय बताते है। 


आज हम आपको सूर्य देव को प्रसन्न करने का बहुत ही सरल उपाय बता रहे है। ये उपाय करके आप जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते है। मान्यता है कि इस छोटे से उपाय से आप कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करेंगे। रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी और घर में सुख—शांति होगी। बीमारियां भी दूर होगी। 

ज्योतिषयों के अनुसार, ये उपाय आप किसी भी रविवार से शुरू कर सकते है। इस उपाय से आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होगा। आपको ये उपाय पूरी श्रद्धा और पवित्रता से करना चाहिए।  

सूर्य को प्रसन्न करने का सरल उपाय

प्रात: काल ब्रह्म मुहुर्त में स्नानादि से निवृत हो जाए। स्वच्छ वस्त्र धारण करें और तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लें। इस जल में आप थोड़ी सी रोली यानि कुंकुम मिला लें। 

सूर्य को प्रणाम करें और अब यह जल सूर्य को चढ़ाए। इस दौरान आप सूर्य के विभिन्न 21 नामों का उच्चारण करें। 

सूर्य देव के 21 नाम इस प्रकार है—    

1. विकर्तन 
2. विवस्वान 
3. मार्तण्ड 
4. भास्कर 
5. रवि 
6. लोकप्रकाशक 
7. श्रीमान
8. लोकचक्षु
9. गृहेश्वर 
10. लोकसाक्षी
11. त्रिलोकेश 
12. कर्ता 
13. हर्ता 
14. तमिस्त्रहा 
15. तपन 
16. तापन 
17. शुचि 
18. सप्ताश्ववाहन 
19. गभस्तिहस्त 
20. ब्रह्मा 
21. सर्वदेवनमस्कृत।


आप सूर्य के 108 नामों का भी जाप नियमित कर सकते है। सूर्य के 108 नाम कौन से है? जानने के लिए क्लिक करें



तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें। 


Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment