होलाष्टक 2019: 14 मार्च से होली तक शुभ कार्य बंद

होलाष्टक 14 मार्च से शुरू होगा। होलाष्टक में शादी और शुभकार्य नहीं होते है। हालांकि होली का डांडा रोपने के बाद से शुभ कार्यों को अबूझ मुहूर्त छोड़कर टाला जा रहा है। 


इस साल यानि 2019 में होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल अष्टमी यानि 14 मार्च से शुरू होगा। होलाष्टक 21 मार्च को पूर्णिमा को समाप्त होगा। होलाष्टक लगने से अगले 7 दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। होलाष्टक में शुभ कार्य नहीं होते, इसके पीछे मान्यता है कि इन दिनों ग्रहों का स्वभाव उग्र होता है। सभी नौ ग्रह अष्टमी से पूर्णिमा तक उग्र रहते हैं। 

ज्योतिष के अनुसार शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए ग्रहों का सौम्य होना जरूरी है। होलाष्टक के दिनों में ग्रहों के उग्र होने की वजह से नया व्यापार, गृह प्रवेश, विवाह, वाहन क्रय, जमीन व मकान की खरीदारी सहित अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। होलाष्टक के दौरान फागोत्सव की धूम रहेगी। 

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment