Diwali 2021: दिवाली पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त


Diwali 2021, Diwali Muhurta 2021: दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बाजार सज रहे है। इस दिन लक्ष्मी जी विधि विधान से पूजा की जाए तो सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

दिवाली का पर्व कार्तिक मास में मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा की जाती है। दिवाली पर लक्ष्मी जी की पूजा शुभ मुहूर्त देखकर की जाती है। दुकान, दफ्तर, कार्यालय और घर पर दिवाली की पूजा का अलग—अलग समय होता है। दुकान, कार्यालय में आमतौर पर दिन में या शाम के समय शुभ मुहूर्त में पूजा की जाती है। घरों में रात्रि में ​लक्ष्मी पूजा को शुभ माना गया है। 

दिवाली पूजन का महत्व

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन जीवन में आने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना वाला माना गया है। शास्त्रों में लक्ष्मी जी को वैभव की देवी माना गया है। लक्ष्मी जी की कृपा से जीवन में संपन्नता आती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

दिवाली 2021 (Diwali 2021 Date)

पंचांग के अनुसार दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। हिंदू कैंलेडर के अनुसार इस वर्ष कार्तिक अमावस्या 4 नवंबर 2021 को है। इस दिन चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा।

दिवाली 2021, शुभ मुहूर्त (Diwali 2021)

दिवाली पर्व: 4 नवंबर, 2021, गुरुवार

अमावस्या तिथि का प्रारम्भ: 4 नवंबर 2021 को प्रात: 06:03 बजे से.

अमावस्या तिथि का समापन: 5 नवंबर 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक

लक्ष्मी पूजन मुहूर्त (Lakshmi Puja 2021 Date)

4 नवंबर 2021, गुरुवार, शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट

अवधि: 1 घंटे 55 मिनट

प्रदोष काल: 17:34:09 से 20:10:27 तक

वृषभ काल: 18:10:29 से 20:06:20 तक

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment