दशहरा: रावण का राजस्थान से कनेक्शन, जोधपुर में हुआ था मंदोदरी के साथ विवाह

रावण का विवाह मयासुर की पुत्री मंदोदरी के साथ हुआ था। मयासुर मंडोर का राजा था। मंडोर राजस्थान में स्थित है। सूर्य नगरी जोधपुर के नजदीक मंडोर में आज भी रावण के वंशज रहते है और वे दशहरे पर रावण दहन नहीं करते। ये रावण और और मंदोदरी की पूजा करते हैं। यहां पर रावण और मंदोदरी का मंदिर भी है।

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, मयासुर ने अप्सरा हेमा से विवाह किया था। मयासुर और हेमा के पुत्री हुई, जिसका नाम मंदोदरी था। मंदोदरी बेहद खूबसूरत थी। एक बार मयासुर का देवराज इंद्र के साथ विवाद हो गया। ऐसे में मयासुर को मंडोर छोड़कर भागना पड़ा। मयासुर ने अपनी पुत्री मंडूक ​ऋषि के पास लालन-पालन के लिए छोड़ दी। 

जब मंदोदरी बड़ी हो गई तो ऋषि को उसके विवाह की चिंता हुई। उन्होंने लंकापति रावण के सामने मंदोदरी से विवाह का प्रस्ताव रखा। मंदोदरी की खूबसूरती और गुणों को देखते हुए रावण ने ये प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद रावण बारात लेकर मंडोर पहुंचा और यहां मंदोदरी के साथ विवाह किया। 

विवाह के साथ रावण के साथ कुछ ब्राह्मण आए थे, जो मंडोर में ही रह गए। ये वंशज श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गोदा या गोधा गोत्र के लोग हैं। ये रावण को आज भी अपना देवता मानते है और उसकी पूजा करते है। इसके लिए यहां जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट की तलहटी में चांदपोल के पास मंदिर बनवाया है। मंदिर में भगवान शिव का पूजन करती रावण और मंदोदरी की मूर्तियां है। रावण और मंदोदरी के इस अनूठे मंदिर को देखने बड़ी संख्या में लोग हर साल मंडोर आते है। 

दशहरे के दिन मनाते है शोक 


अपने आप को रावण का वंशज बताने वाले ये लोग दशहरे के दिन शोक मनाते है। रावण दहन नहीं देखते, बल्कि दहन के बाद स्नान करते है। स्नान के बाद जनेऊ को बदला जाता है और रावण के दर्शन करने के बाद ही भोजन आदि करते हैं। 


रावण के विवाह के चिन्ह आज भी मौजूद है यहां 



मंडोर में पहाड़ी पर एक स्थान को रावण—मंदोदरी के विवाह का मंडप बताते है। इसे रावण की चंवरी भी कहा जाता है। कहा जाता है कि यह वहीं स्थान है जहां रावण का मंदोदरी के साथ विवाह हुआ था। देखभाल के अभाव में यह स्थान अब खंडहर के रूप में नजर आता है। श्रीमाली ब्राह्मण समाज इस स्थान को संरक्षित करने की मांग भी समय-समय पर करता रहता है।  
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment