कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाना चाहते है तो पढ़ लें ये, नहीं तो पछताएंगे

कैलाश मानसरोवर की यात्रा-2018 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Kailash Mansarovar 


कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की सोच रहे है तो जल्द ही अपना पंजीकरण करा लें। बता दें कि बिना रजिस्ट्रेशन आप इस यात्रा पर नहीं जा सकते है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। 

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2018 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च है। इसके लिए आपको अधिकृत  वेबसाइट https://kmy.gov.in/kmy/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा आठ जून से शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। इस यात्रा के लिए आपकी उम्र 18 से 70 साल होनी चाहिए। 

यात्रा से पहले अधिकृत चिकित्सा संस्थान से चिकित्सा जांच के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाती है। दरअसल, कैलाश मानसरोवर 19500 फीट पर है और वहां तक पहुंचने का रास्ता अत्यधिक दुर्गम है। दिल्ली हार्ट एवं लंग इंस्टीट्यूट (डीएचएलआई) इस यात्रा के लिए आवेदकों के स्वास्थ्य स्तरों के निर्धारण के लिए चिकित्सा जांच करता है।

कैलाश मानसरोवर  यात्रा फीस


यात्रा के दो मार्ग है- पहला, नाथूला दर्रा होकर और दूसरा उत्तराखंड के लिपूलेख से। दोनों के लिए खर्च अलग-अलग है। नाथूला दर्रा होकर आप कैलाश मानसरोवर जाना चाहते है तो इसके लिए आपकों दो लाख रु. चुकाने होंगे। जबकि लिपूलेख से जाने पर 1.60 लाख रु. का शुल्क देना होगा। 

यह यात्रा उत्तराखंड, दिल्ली और सिक्किम राज्य की सरकारों और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सहयोग से आयोजित की जाती है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) और सिक्किम पर्यटन विकास निगम (STDC ) तथा उनके संबद्ध संगठन भारत में यात्रियों के हर जत्थे के लिए संभागवार सहायता और सुविधा मुहैया कराते हैं।


तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें। 
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment