होलाष्टक: होली से पहले आठ दिन ये काम करने से बचें

होलाष्टक में शुभकार्य वर्जित है। होली के आठ दिन पहले का समय होलाष्टक कहलाता है। 



होलाष्टक आठ दिन का रहता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित है। वर्ष 2018 में होलाष्टक 23 फरवरी से शुरू होगा तथा एक मार्च 2018 तक रहेगा। 

वैसे तो होली का डांडा रोपने के साथ ही शुभ कार्य थम जाते है, लेकिन कुछ शुभ मुहूर्त ऐसे होते हैं जहां यह लागू नहीं होता। होली का डांडा होली से एक महीने पहले रोप दिया जाता है। यह परम्परा होली के आगाज की सूचक है। 

होलाष्टक से जुड़ी कथा


प्रचलित मान्यता के अनुसार, एक बार भगवान शिव तपस्या कर रहे थे। इस दौरान कामदेव ने उनकी तपस्या भंग कर दी। शिव जी नाराज हो गए और उन्होंने कामदेव को भस्म कर दिया। उस दिन फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि थी। कामदेव प्रेम के देवता माने जाते हैं, इनके भस्म होने से ब्रह्माण्ड में शोक छा गया। 

यह बात जब कामदेव की पत्नी रति को पता चली तो वह भगवान शिव से पास पहुंची और  क्षमायाचना करने लगी। तब शिवजी ने कामदेव को पुनर्जीवन प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने खुशी मनाई। होलाष्टक का अंत धुलंडी के साथ होता है। कामदेव के जीवित होने की खुशियां मनाई गई। 


होलाष्टक में नहीं करने चाहिए ये काम 


हिंदू धर्म में 16 संस्कारों का उल्लेख है। होलाष्टक के दौरान ये सभी संस्कार नहीं करने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा दी जाती है। गर्भाधान, विवाह, पुंसवन, नामकरण, चूड़ाकरन विद्यारम्भ, गृह प्रवेश व निर्माण, गृह शान्ति, हवन यज्ञ कर्म, स्नान, तेल मर्दन आदि कार्यों के लिए होलाष्टक उपयुक्त नहीं है।

ग्रहों का स्वभाव हो जाता है उग्र


धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ग्रहों का स्वभाव उग्र रहता है। इसका असर हमारे स्वभाव और कर्मों पर पड़ता है। होलाष्टक के दौरान अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहु का स्वभाग उग्र रहता है।


होलाष्टक में इसलिए शुभ कार्य नहीं होते


होलाष्टक को लेकर मान्यता है कि इस अवधि में हुए विवाह सफल नहीं रहते है। संबंध विच्छेद, परस्पर संबंध बिगड़ने, अकाल मृत्यु की आशंका रहती है। इसी तरह कोई नया काम शुरू किया जाता है तो उसमें बाधाएं आती है। ज्ञात रहे तेजस इंडिया इस तरह के किसी भी दावे का समर्थन नहीं करता।  



तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment