होली: यहां जेठ के साथ बहू खेलती है जमकर होली

भारत में कई इलाकों खासकर उत्तर प्रदेश की होली विश्व प्रसिद्ध है। यहां झाबरा गांव में जेठ और बहू के बीच होली की मस्ती देखते ही बनती है। 



यूपी के मथुरा मांट में एक गांव है झाबरा। यहां की होली अपने आप में अनूठी है। यहां होली अलग ढंग से मनाई जाती है। इस गांव में होली पर जेठजी की तो शामत आ ही जाती है। वे बहुओं से बचते नजर आते है। 

आमतौर पर सम्मान के वजह से जेठ यानि पति के बड़े भाई के साथ महिलाएं होली नहीं खेलती। लेकिन, गांव झाबरा में जेठ-बहू की होली काफी फेमस है। दरअसल, इसके पीछे एक मान्यता है कि राधा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के संग होली खेली थी। 

इस वजह से चली आ रही है जेठ-बहू होली की परंपरा


एक बार ब्रज के ठाकुर बलराम ने जेठ होकर भी राधा से भाभी और देवर के समान होली खेलने का प्रस्ताव रखा। 

कहा जाता है कि यह सुन कर राधाजी विचलित हो गई। तब श्रीकृष्ण ने बताया कि त्रेता युग में बलराम लक्ष्मण थे और राधाजी सीता के साथ रूप में उनकी भाभी। इस नाते उन्होंने होली खेलने की बात कह दी होगी। श्रीकृष्ण के इस तर्क के बाद जेठ बलराम ने राधा के साथ होली खेली। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। बहुएं अपने जेठ पर जमकर रंग डालती है। जेठ भी बहुओं पर रंग-गुलाल-पानी डालते है।

तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें। 
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment