होली दहन का मुहूर्त: शाम को इन ढाई घंटों में शुभ रहेगा होलिका दहन

होली दहन एक मार्च 2018 को तथा धुलंडी 2 मार्च 2018 का मनाई जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम को है। 



रंगों का पर्व भारत ही नहीं विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली पर कई तरह की परम्पराएं प्रचलित हैं। होली फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन भद्रा काल के पश्चात होलिका दहन की परम्परा है। 

एक मार्च 2018 को होली दहन का शुभ मुहूर्त जयपुर में शाम 7:41 बजे बाद से शुभ माना गया है जबकि कुछ ज्योतिषियों के अनुसार, शाम 6:16 बजे होली दहन किया जा सकता है। मुहूर्त करीब ढाई घंटे रहेगा। एक मार्च 2018 को होली दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:16 मिनट से रात 8:47 बजे तक है। 

होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही शुभ कार्य पर लगा विराम भी हट जाएगा। गौरतलब है कि होलाष्टक होली दहन के आठ दिन पहले शुरू हो जाता है जबकि होली का डांडा रोपने का परम्परा एक महीने पहले निभाई जाती है। 

होली कौन थी और क्यों जलाई जाती है


प्राचीन काल में हिरणाकश्यप नाम के राजा हुए थे। होली हिरणाकश्यप की बहन थी। होली को आग में नहीं जलने का वरदान प्राप्त था। 

एक दिन होलिका ने अपने भाई हिरणाकश्यप की बात मानते हुए उसके बेटे प्रह्लाद को लेकर चिता पर बैठ गई थी। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होली जल कर भस्म हो गई और प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ। तभी से इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment