Tips for Glowing Face: लगाए तरबूज से बने ये Face Pack, फिर देखें कमाल

Glowing Skin और Face के लिए आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ आसान सी Tips। 


ये Tips अपनाकर गर्मी के इस सीजन में आप अपनी स्किन को कई तरह की प्रॉब्लम से दूर रख सकती है। घर में बने फेस पैक या फेस मास्क से आपकी स्किन और चेहरा दमक उठेगा। ये Non Chemical Face Mask है। इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

गर्मी में कई फल आते है। आप मनपसंद के अनुसार बाजार से फल ले आइए और इनसे तैयार फेस मास्क स्किन पर लगाए। फिर देखे कमाल...। इन फलों से बने फेस पैक आपको कील मुंहासों और सनबर्न जैसी समस्याओं से भी बचाएंगे। दरअसल, चिलचिलाती धूप और उसम भरे मौसम में पसीना बहुत आता है। इससे शरीर में पानी की कमी होती है। रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इससे कील मुहांसे हो जाते है। इसी तरह सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण सनबर्न हो जाता है। 

इस पोस्ट में हम तरबूज से तैयार कुछ फेस मास्क के बारें में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके उपयोग से आप इस तरह की प्रॉब्लम से काफी हद से बच सकती है।  

Watermelon Face Masks  नैचुरल क्लीन्ज़र की तरह काम करता है। तरबूज में विटामिन ए, ई, सी और बी6 मौजूद होते हैं। तरबूज का रस से स्किन का अतिरिक्त तेल बाहर आ जाता है। 

Tips 1:  एक केले को मसल लें। अब इसमें तरबूज का थोड़ा सा रस मिलाए। इस पैक को चेहरे पर लगाए। अब करीब 20 मिनट तक इसे छोड़ दें। फिर सादा पानीे से चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार यह फेस पैक लगाए, मुहांसों से राहत मिलेगी। साथ ही मुहांसों की सूजन भी कम होगी। 

Tips 2: चेहरे के डार्क सर्कल और सनबर्न से राहत पाने के लिए अपनाएं ये फेस पैक। सनबर्न से बचने के लिए कितने ही एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगा लें, फिर भी आपकी स्किन टैन होती ही है। तरबूज और खीरे का पेस्ट बनाएं और इसे डार्क सर्कल या सनबर्न पर लगाए। राहत मिलेगी। आप चाहे तो इन तरबूज और खीरे का रस भी मिलाकर लगा सकती है। 
Tips 3: सनबर्न से बचाव में एलीवेरा भी आश्चर्यजनक फायदेमंद है। यह  मुंहासों से चेहरे पर नजर आने वाली सूजन को भी कम करता है। एलोवेरा के जेल में तरबूज का रस मिलाए और इस पेस्ट को फेस पर लगा लें। 15 से 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। चेहरा ग्लो करने लगेगा। ये पेस्ट आप हाथों, गर्दन पर भी लगा सकती है। 

Tips 4: थोड़े से शहद में तरबूज का रस मिलाकर उसे चेहरे पर लगाए। गर्मी में ठंडक महसूस होगी और स्किन तरोताजा दिखेगी। त्वचा का रुखापन भी दूर होगा। 


तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |


तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment