Weight Loss के लिए ऐसे पीये Apple Cider Vinegar

एप्‍पल साइडर विनेगर के लिए कहा जाता है कि इससे बिना किसी साइड इफेक्ट के पेट कम होता है। यहीं वजह है कि वजन कम करने उपायों में  आजकल एप्पल साइडर विनेगर (ACV) काफी पॉपुलर है।



बगैर एक्‍सरसाइज और डायटिंग के वजन कम करना हो तो उसके लिए Apple Cider Vinegar यानि सेब का सिरका काफी अच्‍छा विकल्प माना जाता है। आइए जानते है, Apple Cider Vinegar कैसे वजन कम करता है? 

Apple Cider Vinegar शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को तेज कर देता है। इससे कैलोरीज काफी जल्‍दी बर्न होने लगती हैं और शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता। कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है। Apple Cider Vinegar पेट के हाजमे को भी ठीक करता है। पेट ठीक रहता है और गैस, अपच, कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स से निजात मिलती है। 

Apple Cider Vinegar को कैसे लिया जाए? इसकी डोज कितनी होनी चाहिए?


सबसे पहले बात करते है ​डोज की। दिनभर में 30 एमएल पर्याप्त रहता है। इससे ज्यादा उपयोग नुकसान पहुंचा सकता है। दूसरा, आप जब भी इसे पीये पानी के साथ लें। सुबह खाली पेट और शाम को चाहें तो खाने से पहले लेना ठीक रहता है। 

अपनाइए ये टिप्स, नहीं रहेगी Weight Loss करने की टेंशन

  • दालचीनी के साथ भी Apple Cider Vinegar लिया जा सकता है। एक गिलास पानी में 30 एमएल सेब का सिरका और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लें। अब इसमें से आधा सुबह और बाकी शाम को ले सकते है।  

यह फूल घर में रखने से दूर होती है ये बड़ी समस्या

  • Apple Cider Vinegar को शहद के साथ भी लिया जा सकता है। एक गिलास पानी में दो चम्‍मच शहद के साथ 2-3 चम्‍मच Apple Cider Vinegar मिलाएं। जब भी पीये इसे अच्छी तरह से शेक कर लें। 



  • ग्रीन टी के साथ भी Apple Cider Vinegar लेना फायदेमंद रहता है। जब भी ग्रीन टी बनाएं तब उसमें 1 चम्‍मच शहद और 1 छोटा चम्‍मच Apple Cider Vinegar मिला लें। अब इसे दिनभर में दो बार में ले सकते है।  


वैसे तो Apple Cider Vinegar का साइड इफेक्ट नहीं होता, लेकिन व्यक्ति विशेष पर कुछ ये समस्या आ सकती है। इसलिए इस मामले में अपने डॉक्टर से सलाह आवश्य कर लें। 

तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |


तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment