अपनाइए ये टिप्स, नहीं रहेगी Weight Loss करने की टेंशन

एक बार वजन बढ़ने लगता है तो उसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। हम कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिन्हे अपनाएंगे तो अनावश्यक वजन बढ़ेगा ही नहीं। 



दिनभर में हम बहुत सी चीजें जाने या अनजाने में ऐसी खाते हैं, जो वजन बढ़ाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी diet पर ध्यान दें। जिनसे वजन बढ़ता है, उन्हें अपनी diet चार्ट में शामिल ही नहीं करें। आज हम वजन बढ़ाने वाली ऐसी अनहेल्‍दी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। 


  • पिज्जा, बर्गर, पेटीज, पेस्ट्री, वेजरोल, हॉट डॉग, मामोज, मैगी, कचोरी, समोसा, पकौड़ी आदि ऐसे हैं, जो वजन बढ़ाते है। सबसे पहले तो इनसे परहेज करें। ये नहीं किया तो वजन कम करने के लिए आप जो उपाय कर रहे हैं, उनका कोई फायदा नहीं मिलेगा। इन अनहेल्दी फूड से वजन तेजी से बढ़ेगा।  

Tips for Glowing Face: लगाए तरबूज से बने ये Face Pack, फिर देखें कमाल

  • फास्टफूड में MSG मिक्स होता है। MSG का उपयोग खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए करते है, लेकिन ये शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। MSG के टेस्ट के कारण बच्चे चाउमिन, मोमोज आदि खूब खाते है। ऐसे में फास्ट फूड से बचना चाहिए। 


  • आर्टिफीशियल स्‍वीटनर के उपयोग से मधुमेह, मोटापा आदि बीमारी होने के खतरा बढ़ जाता है। इसके बजाय शहद, गुड़ को भोजन में शामिल करना चाहिए। 


  • आलू और चावल से बने कई फास्ट फूड बाजार में मिलते है। इनसे परहेज करें। रिसर्च में सामने आया है कि फ्रेंच फ्राइज़ और आलू के चिप्‍स में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। इससे वजन बढ़ता है। 

रात को सोने से पहले तेज पत्ते का यह उपाय कर देगा हैरान

  • कोल्ड ड्रिंक से भी वजन बढ़ता है। इन्‍हे पीने से पेट तो भरता नहीं है, लेकिन मोटापा जरुर बढ जाता है। अत्यधिक मात्रा में लेने से डायबिटिज की आशंका बढ़ जाती है। 


  • सुबह नाश्ते में चाय के साथ सफेद ब्रेड लेते है, तो बदल लें अपनी ये आदत। सफेद ब्रेड का अत्यधिक उपयोग खतरनाक हो सकता है। एक शोध में सामने आया है कि जो लोग रोजाना सफेद ब्रेड की चार—पांच स्लाइस खाते है उनमें मोटापे की समस्या ज्यादा पाई जाती है। 


  • मैदा से बने फूड भी खतरनाक है। मैदा में चोकर, फाइबर आदि की कमी होती है। ऐसे में शरीर में रक्त में शुगर की मात्रा बहुत तेजी से बढ़ती है जिसके कारण डायबिटीज़ या कैंसर तक की संभावना बन जाती है।


तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |


तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment