नाथद्वारा में होंगे शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा के दर्शन, 35 मंजिल जितनी होगी ऊंचाई



देश में सबसे ऊंची महादेव की ध्यानमग्न प्रतिमा के दर्शन राजस्थान Rajasthan के नाथद्वारा Nathdwara में होंगे। इस प्रतिमा का निर्माण तथा आसपास क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है और अब ये प्रतिमा आकार लेने लगी है। 

श्रीनाथद्वारा राजस्थान के राजसमन्द Rajsamand  में स्थित है। श्रीनाथद्वारा पुष्टिमार्गीय वैष्‍णव सम्‍प्रदाय की प्रधान पीठ है। यहां श्रीनाथजी ShreeNathJi  का 325 साल से भी अधिक प्राचीन भव्‍य मन्‍दिर Old Temple of Shree nath ji है। श्रीनाथजी का मंदिर करोडों वैष्‍णवों की आस्‍था का प्रतीक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। 

अब पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नाथद्वारा में जल्द ही एक ओर आकर्षण जुड़ने जा रहा है। ध्यान मुद्रा में लीन भगवान शिव Shiva की विशाल प्रतिमा के दर्शन होंगे। यह प्रतिमा देश शिवजी की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। यह धर्मस्थल गणेश टेकरी Ganesh Tekri स्थित 120 फुट की रोड़ पर विकसित किया जा रहा है। यहां महादेव की प्रतिमा 351 फीट की होगी। यह ऊंचाई करीब 35 मंजिला इमारत जितनी होगी। इसका स्ट्रेक्चर बनकर तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा सात-आठ किमी. दूर से ही दिखाई देगी। यह निर्माण अगले ए​क दिसंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसका निर्माण मिराज ग्रुप Miraj Group करवा रहा है।  

परिक्रमा और मॉर्निंग वॉक एक साथ 


यहां 1.25 किमी का परिक्रमा मार्ग विकसित किया जाएगा। यहां लोग परिक्रमा देने के साथ-साथ वॉक भी कर सकेंगे। यहां पार्क में झूले आदि विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 300 फुट का एक छोटा परिक्रमा मार्ग भी बनाया जाएगा, जहां से शिव भक्त नजदीक से प्रतिमा को देख सकेंगे। यह धर्मस्थल करीब 25.42 बीघा में विकसित होगा, जबकि प्रतिमा एक बीघा यानि 27 हजार स्क्वायर फीट एरिया में होगी। यहां पर हर्बल टेरिस गार्डन की भी योजना है। 

एक नजर में प्रतिमा की खासियत 



शिव प्रतिमा की उंचाई—351 फीटपरिक्रमा की लंबाई —1.25 किमीप्रतिमा का बेस —110 फीटशिवजी का पंजा—65 फीट लंबा जटा—16 फीट की होगीत्रिशूल की लंबाई—315 फीट 

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment