शुभ काम के लिए जाते समय खाया जाता दही-शक्कर, जाने इसका वैज्ञानिक महत्व

घर से निकलते समय दही और शक्कर खाया जाते है। मान्यता है कि इससे हर काम में सफलता मिलती है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक तथ्य छिपा हुआ है। दही के महत्व को देखते हुए इसे धर्म से जोड़ा गया है। 


कोई व्यक्ति किसी विशेष काम के लिए घर से निकलता है तो उसे अधिक एनर्जी की जरुरत होती है। दरअसल, इस दौरान वह काम की सफलता को लेकर चिंतित रहता है। काम पूरा करने में उसे अधिक मेहनत भी करनी पड़ती है। ऐसे में उसको अधिक एनर्जी की जरुरत पड़ती है। ऐसे में घर से निकलते समय यह वह एक कटोरी दही-शक्कर खाकर निकलता है तो उसका एनर्जी लेवल बना रहता है। चाहे दिनभर उसे खाने को कुछ न मिले। ऐसे में दही शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। 

स्वास्थ्यप्रद है दही का सेवन 

दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। दही में कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर में एनर्जी लेवल बरकरार रखते हैं। शक्कर खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में घर से निकलने से पहले थोड़ी-सी शक्कर खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। जब दही और शक्कर एक साथ खाए जाते हैं तो इससे शरीर को बहुत फायदा होता है और कमजोरी का अनुभव नहीं होता। दही से पेट संबंधी समस्या भी दूर होती है। यह पाचक होता है। घर से बाहर कई बार हम उल्टा—सीधा खा लेते है, ऐसे में दही पेट को ठीक रखने का भी काम करता है। 
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment