Ahoi Ashtami 2021 Date: कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का व्रत रखा जाता है। इस साल 2021 में अहोई अष्टमी 28 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।
मान्यता है कि अहोई अष्टमी का व्रत रखने से संतान के सभी संकट दूर होते है। यही वजह है कि इस व्रत का बहुत महत्व है। अहोई अष्टमी के दिन मां अपनी संतान के कल्याण और उसकी सुरक्षा के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि अहोई माता की पूजा करने से मां पार्वती अपने पुत्रों की तरह अपने भक्तों की संतान की भी रक्षा करती है।
व्रत के एक दिन पहले से ही व्रत के नियमों का पालन शुरू हो जाता है। व्रत की पूर्व संध्या पर सात्विक भोजन करने के बाद महिलाएं रात 12 बजे के बाद से कुछ भी नहीं खाती हैं। अहोई अष्टमी का व्रत रखने से पहले जानें अहोई की पूजा विधि और इसका महत्व।
अहोई अष्टमी व्रत का शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2021 Shubh Muhurat)
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार, 12:49PM से
अष्टमी तिथि समाप्ति: 29 अक्टूबर 2021 शुक्रवार, 2:09 PM तक
Ahoi Ashtami 2021 shubh muhurat, अहोई अष्टमी 2021 शुभ मुहूर्त
पूजा का मुहूर्त: 28 अक्टूबर 2021, गुरुवार
अहोई अष्टमी की पूजा करें ऐसे (Ahoi Ashtami Puja)
अहोई अष्टमी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर देवी का स्मरण कर व्रत का संकल्प लिया जाता है। इसके बाद अहोई माता की पूजा के लिए दीवार या कागज पर गेरू से अहोई माता और उनके सात पुत्रों का चित्र बनाया जाता है। अहोई अष्टमी की पूजा विशेषकर शाम के समय ही होती है। इसलिए शाम के समय पूजन के लिए अहोई माता के चित्र के सामने एक चौकी रखकर उस पर जल से भरा कलश रख दें और माता को रोली व चावल अर्पित कर उनका सोलह श्रृंगार करें। इसके बाद मीठे पुए या आटे का हल्वे का प्रसाद चढ़ाएं। कलश पर स्वास्तिक बना कर हाथ में गेंहू के सात दाने लेकर अहोई माता की कथा सुनें। इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करें।
0 comments:
Post a Comment