Lakshmi prapti ke upay: धन प्राप्ति के लिए अपनाएं ये टिप्स


लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न किया जाए? धन प्राप्ति के उपाय क्या है? घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास कैसे हो? जैसे सवालों का जवाब इस पोस्ट में देने का प्रयास ​किया है। कुछ छोटे—छोटे उपाय है, जिन्हे अपनाने से आपके घर में धन की कमी दूर हो सकती है। आइए जानते है, धन प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए? 

इन बातों को ध्यान रखकर आप धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न रख सकते है— 

प्रवेश द्वार कैसा होना चाहिए: 

आपका प्रवेश द्वार हमेशा सुंदर और साफ होना चाहिए। लंका में जब हनुमानजी ने प्रवेश किया था तो उन्होंने विभीषण के द्वार के बाहर वैष्णव चिन्ह रामायुध आदि देखे थे जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न हो गया था। और वे उस घर में प्रसन्न अवस्था में प्रवेश कर गए थे। इसी प्रकार द्वार से ही पता चलता है कि घर के लोग कैसे हैं। दरवाजों पर लगाए जाने वाले वंदनवार या तोरण आपके घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसी के साथ स्वास्तिक, ॐ और मांडना को बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है।

घंटियां लगाने के फायदें

खुबसूरत और विभिन्न आकार एवं डिजाइन की मिट्टी या मैटल की घंटियों को खास जगहों पर हेंग करके कमरे को सुंदर बना सकते हैं। इन्हे प्रवेश द्वार के पास भी लगाया जा सकता है। हवा से ये जब बजती हैं तो इनकी आवाज से आसपास का माहौल सकारात्मक बनता है। इन घंटियों को लगाकर आप अपने घर के माहौल को खूबसूरत और खुशनुमा बना सकते हैं।

पूजा घर कहां बनाया जाना चाहिए

घर के ईशान कोण में पूजाघर बनाएं और उसमें लाल रंग का उपयोन नहीं करें। हरा, सफेद और हल्के पीले रंग का उपयोग करना चाहिए। यह माता लक्ष्मी को बहुत पसंद आएगा। यहां पर पंचदेवों की स्थापना करके कलश स्थापना करें। कलश में रोजाना पानी बदलना चाहिए। 

रंगोली या मांडना बनाए 

रंगोली में सूखे रंग रहते हैं और मांडना में गीले। आप जैसा चाहें वैसे रंगों का उपयोग करके घर को सुंदर लुक देकर बहुत ही सुंदर बना सकते हैं। दीवारों पर या घर के बीचोंबीच फ्लोर पर मांडना बनाएं और द्वार के भीतर बाहर छोटी सी रंगोली जरूर बनाएं। इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहता है।

ताजे फूलों से सजाएं घर 

रोज आप घर के लिविंग रूप में ताजे फूलों को एक बाउल में रखकर उसे पानी से भर दें। यह आपको घर को ताजा महक से महका देगा। यह मानसिक शांति भी प्रदान करेगा और मां लक्ष्मी को आकर्षित भी करेगा

इन्डोर प्लांट्‌स लगाए 

इन्डोर प्लांट्‌स से घर को डेकोरेट करके आप घर को और भी बेहतर ढंग से सुंदर बना सकते हैं। इन्डोर प्लांट लगे गमलों को अलग-अलग रंगों में रंगकर उसे गेस्ट रूम में रखें। इंडोर प्लांट लगाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखे। कांटेदार पौधे नुकसानदायक हो सकते हैं। 

दीपकर जलाएं, होगा फायदा 

वैसे तो सुबह ब्रह्म मुहूर्त में और शाम को गोधुली बेला में पूजा घर और घर के द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। यदि रोज नहीं तो प्रति शुक्रवार की शाम को दीए जलाएं और उन्हें द्वार के बाहर रखें। देहलीज की पूजा करें और घर में भी चारों ओर सुगंध का वातावरण निर्मित कर दें। पूजा के दौरान कर्पूर से आरती करनी चाहिए।  

माता लक्ष्मी की पूजा-आरती करें 

शुक्रवार की शाम को सूर्यास्त के बाद साफ वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा और आरती करें। माता लक्ष्मी को सभी तरह के भोग लगाएं और फिर सभी घर के सदस्य प्रसाद ग्रहण करें।


यह जानकारी इंटरनेट से जुटाई गई है। यह साइट इन उपायोंं को लेकर शत—प्रतिशतता का कोई दावा नहीं करती। विवेक से इन उपायों को अपनाएं। 

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment