रात में कपड़े धोना और सुखाना होता है वास्तु के अनुसार अशुभ

freepik 

Vastu tips: रात को कपड़े नहीं धोने चाहिए। रात को गीले कपड़ों को इधर—उधर सुखाना भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है। कुछ विशेष दिशाएं और समय ऐसा हैं जहां वास्तुशास्त्र के अनुसार कपड़े नहीं सुखाने चाहिए। 

वास्तु नियमों और पौराणिक ग्रंथों के अनुसार रात को कपड़े धोना शुभ नहीं है। रात को कपड़े धोने से लाइफ में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह, गुरुवार को भी कपड़े नहीं धोना चाहिए। इससे गुरु कमजोर होता है।  
  • यह माना जाता है कि रात में कपड़े सुखाने से उनमें नकारात्मकता प्रविष्‍ठ हो जाती है। सूखने के बाद जब इन कपड़ों को पहनते हैं तो इस ऊर्जा का मन, मस्तिष्क और शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह भी माना जाता है कि रात में कपड़े सुखाने से व्यक्ति बीमार पड़ सकता है। रात में कपड़े सुखाने से कपड़ों में हानिकारण कीटाणु चिपक जाते हैं, जो व्यक्ति को बीमार कर देते हैं। 

रात में कपड़े धोने से होता है धन का नुकसान

यह भी कहते हैं कि रात में कपड़े धोने और सुखाने से प्रगति में बाधा उत्पन्न होती है। इससे धन समृद्धि भी चली जाती हैं। रात में कपड़े धोने से घर में तनावपूर्ण माहौल बना रहता है। यदि किसी कारणवश रात्रि में अगर कपड़े धोने भी पड़े तो उनको खुले में नहीं सुखाना चाहिए। 

कब धोने चाहिए कपड़े

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े सुबह या दोपहर में धोना चाहिए। दिन में कपड़े धोकर सुखाने से धूप के कारण नकारात्मक ऊर्जा और कीणाणु नष्ट हो जाते हैं।
  • कपड़े किस दिशा में सुखाना चाहिए?
  • कपड़े सुखाने की रस्सी को उत्तर से पूर्व दिशा की ओर नहीं बांधना चाहिए।
  • कपड़े सुखाने की रस्सी को पश्‍चिम से उत्तर दिशा की ओर बांधना चाहिए।
  • घर के कपड़े उत्तर और ईशान दिशा में नहीं सुखाना चाहिए।
  • घर में गंदे कपड़े रखते हैं तो इसे कभी भी पूर्व-उत्तर दिशा यानी ईशान कोण में बिल्कुल भी ना रखें। 

यह जानकारी सूचनात्मक है। इस बारे में योग्य वास्तुशास्त्री से सलाह लेना उचित रहेगा। 


तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें। 
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment