चंद्र ग्रहण: 35 साल बाद बन रहा है यह दुर्लभ संयोग, बरतें सावधानी

वर्ष 2018 का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को पड़ रहा है। चंद्रग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में  दिखाई देगा। ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। 


भारत में चंद्रग्रहण 2018 की अवधि तकरीबन 2 घंटे 43 मिनट तक रहेगी। यह भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तर पूर्वी रूस, एशिया, अमेरिका, अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया में भी यह दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान एक दुर्लभ घटना होगी। इस दिन चांद तीन रंगों में दिखाई देगा। ऐसी घटना 35 वर्ष बाद देखने को मिलेगी, जिसमें सूपर मून, ब्लू मून और ब्लड मूल तीन रूपों में चांद के दीदार हो सकेंगे। तीन रंग में चंद्रमा दिखाई देने की ऐसी दुर्लभ घटना इससे पहले एशिया में 30 दिसंबर, 1982 को हुई थी।


चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान


चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ कार्य वर्जित है। सूतक शुरू होने के साथ ही मंदिर का दरवाजा बंद कर देना चाहिए तथा सूतक समाप्ति पर​ खोलना चाहिए। 


चंद्र ग्रहण के सूतक के दौरान कुछ भोजन नहीं करना चाहिए। बुजुर्ग, बालक और बीमार व्यक्ति पर यह लागू नहीं होता। 

चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। साथ ही कुछ काटना नहीं चाहिए। जिससे भ्रूण पर विपरीत असर होता है।

चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना नहीं चाहिए। इससे आपकी आंखो पर असर पड़ सकता है। 


क्या है चंद्र ग्रहण: 


सूरज, चांद और पृथ्वी के एक निश्चित समय के लिए एक सीधी रेखा में आ जाने से चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। इस दौरान पृथ्वी की परछाई चांद पर पड़ती है और चंद्र ग्रहण होता है। इस नजारे को कभी भी खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए।


सुबह 8:18 मिनट पर लगेगा सूतक


सूपर मून क्या है


सूपर मून Super Moon उस घटना को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब आ जाता। इस वजह से चांद लगभग 14 फीसदी बड़ा व 30 फीसदी तक अधिक चमकदार नजर आता है। 


क्या है ब्लड मून


पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना के दौरान पृथ्वी के वायुमंडल से होते हुए कुछ रोशनी चांद पर पड़ती है। इसके चलते चांद हल्का लाल (तांबे के रंग की तरह) दिखाई देता है। इसी के चलते इसे ब्लड मून Blood Moon कहा जाता है।

क्या है ब्लू मून


एक महीने में दूसरी बार चांद का पूरा निकलना बोलचाल में ब्लू मून Blue Moon कहलाता है। जनवरी 2018 में 02 जनवरी को पूरा चांद निकला था। इसके बाद 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण के दौरान पूरा चांद निकलेगा।

Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment