शील की डूंगरी: इस पहाड़ी का हर पत्थर शीतला माता के रूप में पूजता है

चाकसू कस्बे में स्थित शील की डूंगरी शीतला माता का एक प्रमुख धाम है। शीतला अष्टमी पर यहां लक्खी मेला आयोजित होता है। 



शील की डूंगरी में राजस्थान की राजधानी जयपुर के दक्षिण में कोटा-जयपुर हाइवे पर चाकसू कस्बे में स्थित है। यहां स्थित एक छोटी सी पहाड़ी को लेकर लोगों में अपार धार्मिक आस्था है। इस पहाड़ी का हर पत्थर शीतला माता के रूप में पूजा जाता है। यहां से लोग पत्थर ले जाते है और उन्हें अपने घर या मंदिर में रखते है, उसकी पूजा की जाती है। यहां के पत्थरों की बनावट भी खास है। 

इस पहाड़ी पर स्थित है शीतला माता का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर करीब 500 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित है। मान्यता है कि इस मंदिर में ढोक दिलाने से चेचक जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इस वजह से यहां भक्तों की आवाजाही पूरे साल रहती है। लोग अपने साथ ठंडा खाना लेकर आते है, माता के भोग लगाते है और फिर उसे प्रसाद के रूप में खाते है।  

शीतला माता का मेला: बास्योड़ा पर आते है लाखों भक्त 

शीतला माता का मेला यहां अपने आप में खास महत्व रखता है। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं के भी दर्शन यहां इस दौरान होते है। शीतला माता का मेला चैत्र मास में सप्तमी और अष्टमी (बास्योड़ा ) को आयोजित होता है। इस दौरान यहां पांच-सात किलोमीटर का दायरे में माता के भक्त ही भक्त नजर आते है। 

दूर-दूर से ग्रामीण ट्रेक्टर, जीप आदि से यहां पहुंचते है। माता के ढोक लगाते है और स्वस्थ्य जीवन की कामना करते है। इस दौरान यहां कई पैदल यात्राएं भी आसपास के इलाकों से आती है। शहरी इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के मेले पर आते है। मेले के दिन लाइन में लगे भक्त जब माता के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते है तो यहां अमीर-गरीब का भेद यहां नजर नहीं आता। करीब तीन सौ मीटर की चढ़ाई चढ़ने के बाद माता का मंदिर है। यहां तक सीढ़ियों से पहुंचा जा सकता है।

तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |

तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment