अक्षय तृतीया: सोना खरीदने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ होता है। यहीं वजह है कि इस दिन बहुत से लोग सोना खरीदते है।  


अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है। इस दिन शादी, सगाई, कुआं पूजन, जनेउ, नामकरण आदि शुभ कार्यों के लिए पंचांग देखने की जरुरत नहीं पड़ती है। साथ ही अक्षय तृतीया को सोना, मकान, वाहन खरीदना शुभ रहता है। 

यहां हम बताएंगे कि सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें-

अक्षय तृतीया पर कई आॅफर मिलते है। इसको लेकर आप विशेष सावधानी बरतें। 


अक्षय तृतीया: धन लाभ के लिए करें ये उपाय, सालों बाद बना है संयोग

आॅफर में कोई भी खरीददारी करने से पहले नियम—शर्त देख लें। कई बार छिपी हुई शर्त आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।   

गहना खरीदने से पहले उस दिन का सोने का भाव पता कर लें। उसके अनुसार आप खरीददारी का बजट बनाएं। 

आपको क्या खरीदना है?  इस बारे में पहले से ही तय कर लें। 

अब बात करते है शुद्धता की। कोई भी गहना खरीद रहे है तो उसकी शुद्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करें। 24 कैरट गोल्ड में खरीदना ठीक रहता है। बाद में इसका रिटर्न ठीक मिलता है। 

सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर धोखाधड़ी होती है। कई बार दुकानदार 22 कैरट गोल्ड या 18 कैरट गोल्ड को 24 कैरट गोल्ड बताकर बेच देते है। उस वक्त जल्दबाजी में हम ध्यान नहीं देते। लेकिन  उसे बाद में जब बेचने जाते है तब इस धोखाधड़ी का पता चलता है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। अत: सलाह है कि विश्वसनीय दुकान या शोरूम से ही गोल्ड खरीदें। 

हॉलमार्क गहने ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क गहने कुछ महंगे आवश्य होते है, लेकिन धोखाधड़ी की आशंका बहुत कम हो जाती है। 


रात को सोने से पहले तेज पत्ते का यह उपाय कर देगा हैरान

हॉलमार्क गहने महंगे इसलिए होते है क्योंकि इनकी रेट में गहनों की टेस्टिंग का खर्च भी शामिल होता है। ये रेट अलग-अलग हो सकती है। इसलिए दो-तीन दुकानों से पर देखने के बाद ही खरीददारी करें। 

गहनों के मेकिंग चार्ज के बारे में भी पता कर लेना ठीक रहता है। ऐसे गहने खरीदें जिनका मेकिंग चार्ज कम हो। ताकि बाद में जब आप इन्हें बेचे तो आपको उसकी उचित कीमत मिलें। 

गहनों के डिजाइन और ट्रेंड्स बदलते रहते हैं इसलिए गहने खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें कोई बाईबैक ऑफर या एक्सचेंज ऑफर है। उसका उपयोग कर सकते है।

हर खरीददारी का बिल जरूर लें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। बिल पक्का लेें। पक्के बिल से गहनों की खरीददारी ठीक रहती है। कई बार टैक्स बचाने के चक्कर में कच्चे बिल पर खरीददारी कर लेते है। जो बाद में नुकसानदायक हो सकती है। 

तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |


तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment