शनिदेव को खुश करना है तो शनिवार को भूलकर भी नहीं खरीदें ये वस्तुएं

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ने किसी देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शनिदेव न्याय के प्रतीक मानें जाते है। 


शनि की नाराजगी व्यक्ति को राजा से रंक बना सकती है। इसी तरह उनकी प्रसन्नता रंक से राजा बनती है। यानि वे शुभ और अशुभ दोनों फलदायी है। शनि को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जो शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार के दिन ये वस्तुएं खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते है। इस वजह से शनिवार को कुछ कार्य नहीं करने की सलाह बुजुर्ग भी देते हैं। 

शनिवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए-


शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नमक खरीदने से व्यक्ति कर्ज में फंस सकता है। 

शनिवार को कभी नई कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। इस परिवार में कलह उत्पन्न होती है। 

शनिवार के दिन काले तिल नहीं खरीदने चाहिए। इससे बनते हुए कामों में बाधा आ सकती है। 

शनिवार को लोहे का सामान और तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे दरिद्रता आती है। 

शनिवार को ईंधन खरीदना भी वर्जित है। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार को कष्ट होता है।

शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदें। शनिवार को झाड़ू घर में लाने से दरिद्रता आती है। 

शनि की साढ़ेसाती में करें ये छोटे-छोटे उपाय, मिलेगा फायदा


शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को ये करें 


लोहे की वस्तु का दान करें। इससे भय और दुर्घटनाओं से बचाव होता है तथा व्यापार बढ़ता है। 

शनिवार को सरसों के तेल में हलवा बनाकर काले कुते को खिलाएं। इससे शनि की दशा टलती है। 

शनिवार को हनुमान चालीसा, शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

भिखारियों को दान करने से जीवन में बाधाएं दूर होती है। 

शनि देव के 108 नाम



तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |


तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें। 
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment