अक्षय तृतीया: बदलेगी शानि की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा ये असर

अक्षय तृतीया को शनिदेव की चाल बदलेगी। शनि की चाल में बदलाव हर राशि के जातक को प्रभावित करता है। शनि का किस राशि पर क्या असर होगा, जानने के लिए पढ़े-


अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीय को परशुराम जयंती भी है। साथ ही इस बार एक बड़ा संयोग मुहुर्त को लेकर भी है। इसके साथ ही एक बड़ी बात यह भी है कि न्याय के देवता शनि भी अपनी चाल बदलेंगे। इससे कई बदलाव देखने को मिलेंगे। 

शनि की साढ़ेसाती में करें ये छोटे-छोटे उपाय, मिलेगा फायदा

शनि की चाल में ये बदलाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता हैं। कुछ को मिश्रित फल देने वाला माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, शनि इस समय धनु राशि में है। शनि का वक्री काल 18 अप्रैल को सुबह 7:17 बजे से प्रांरभ होगा। गुरु पहले से वक्री है। ऐसे में गुरु और शनि के वक्रगति होने एवं शनि तथा मंगल का शुक्र के साथ षड़ाष्टक योग अपराध और दुर्घटनाओं में वृद्धि करने वाला माना जाता है। इससे महंगाई भी बढ़ेगी। शनि की चाल बदलने से मौसम में भी बदलाव होगा। आंधी-तूफान के योग बनते है। शनि कुल चार महीने 17 दिन यानि छह सितंबर तक वक्री रहेंगे। इसके बाद वे मार्गी होंगे। 


शनि के वक्री होने का राशियों पर असर 


मेष : जेब पर भारी पड़ेगा, लेकिन न्याय क्षेत्र में लाभकारी रहेगा। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

वृषभ : कुछ कष्टकारी हो सकता है। अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन : फायदेमंद रहेगा। व्यापार से लाभ और बिगड़े काम बनेंगे। 

कर्क : मिश्रित फलदायी रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। 

सिंह : संतान से कुछ कष्ट हो सकता है, लेकिन यह बदलाव फायदेमंद रहेगा।

कन्या : पारिवारिक कलेश और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला : स्थान परिवर्तन के साथ खर्च बढ़ सकता है। 

वृश्चिक : नया समाचार मिलेगा और लाभ के योग बनेंगे।

धनु : चोट का भय रहेगा। आय में सुधार होगा। 

मकर : परिवार में शुभ कार्यों पर खर्च। जिम्मेदारी बढ़ेगी। 

कुंभ : धन लाभ होगा। 

मीन : उच्च पद की प्राप्ति के साथ लाभ मिलेगा। 

Tips for Glowing Face: लगाए तरबूज से बने ये Face Pack, फिर देखें कमाल

शनि को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय


जिन राशियों पर शनि की चाल में ये बदलाव कष्टकारी है उन्हें शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिए। 

शनि को प्रसन्न करने के लिए दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें। 
शनिवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। 

हनुमान चालीसा एवं शनि चालीसा का पाठ करें। 

तिल और तेल, काली वस्तुएं, काला कपड़ा दान करना चाहिए। 

तेजस इंडिया पर Religious Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Culture news in Hindi तेजस इंडिया पर | फेसबुक पर जुडे और रहे अपडेट |


तेजस इंडिया के माध्यम से भारत की संस्कृ​ति से रूबरू कराने का प्रयास यहां किया जा रहा है। कंटेंट इंटरनेट तथा अन्य स्रोतों से जुटाए गए है। हम इनकी पूर्ण विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते है। यदि किसी कंटेंट को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो tejasindiainfo@gmail.com पर मेल करें।  
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment